Most Powerful Mantras for health and stress relief Ganesha mantras
|| श्री गणेशाये नमः ||
Kalyan kari mantra.
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते ॥
वक्रतुंड महाकाय कोटिसूर्यसमप्रभ । निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥
गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजंबूफलचारुभक्षणम् । उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादप.
आपका मुख हाथी का है तथा भूतों के गण आपकी सेवा करते हैं, आप अपने मन-भाते फल सेब खाते हैं। आप उमा के पुत्र हैं तथा सारे शोकों का विनाश करने वाले हैं। आपके चर्ण कमलों में प्रणाम।
Ganesh Mantra (गणेश मंत्र) जाप करने की विधि
किसी भी मंत्र के जाप की उचित विधि होती है. Ganesh Mantra (गणेश मंत्र) के जाप की भी उचित विधि होती है. यदि विधिपूर्वक इसका जाप ना किया जाए तो मंत्रजाप का कोई फायदा नहीं होता. आईए आपको इस मंत्र के जाप करने की विधि की जानकारी देते है.
आसन
मंत्रजाप के लिए कुश के आसन का प्रयोग श्रेष्ठ होता है. यदि कुश के आसन की व्यवस्था ना हो तो लाल कपड़े से बने आसन का उपयोग किया जा सकता है. आसन साफ और शुद्ध होना चाहिए..
माला
लाल चंदन की माला का उपयोग श्रेष्ठ होता है. विद्वान, पंडित, और जानकर लोग यही सलाह देते है कि गणेश मंत्र के जाप के लिए इस माला का उपयोग करें. यदि लाल चंदन की माला की व्यवस्था नहीं हो पा रही हो तो रुद्राक्ष की माला का उपयोग किया जा सकता है.
दिशा
इस मंत्र का जाप पूर्व दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए. यदि पूर्व दिशा की ओर व्यवस्था ना बन पा रही हो तो उत्तर दिशा की ओर मुख करके मंत्रजाप करें.
चित्र या मूर्ति
मंत्रजाप के समय गणेश जी की मूर्ति या चित्र सामने जरूर रखें. मन में गणेश जी का ध्यान लगाते हुए मंत्र का जाप करें.
समय
वैसे तो Ganesh Mantra (गणेश मंत्र) का जाप किसी भी समय किया जा सकता है. अपनी सुविधानुसार लोग इस मंत्र का जाप करते है पर प्रातः काल का समय इस मंत्र के जाप के लिए अच्छा माना जाता है.
Ganesh Mantra (गणेश मंत्र) के लाभ
सर्वप्रथम भगवान् गणेश जी की पूजा किए बिना कोई भी पूजा संपन्न नहीं होती. गणेश जी को यह वरदान भगवान शिव ने दिया था. Ganesh Mantra (गणेश मंत्र) के जाप के कई लाभ होते है. आईए अब आपको इस मंत्र के जाप से होने वाले लाभों के बारे बताते है:
- मन शांत रहता है.
- एकाग्रता बनी रहती है.
- भौतिक लाभ प्राप्त होते है.
- बिगड़े काम बन जाते है.
- रिश्तों में सुधार होता है.
- शरीर निरोग रहता है.
भगवान गणेश जी के अन्य मंत्र
भगवान् गणेश जी के अन्य मंत्र भी है जिनका जाप करने से बहुत सारे लाभ प्राप्त होते है. आईए आपको उन मंत्रों के बारे में बताते है.
ॐ गं गणपतये नम
यह भगवान् गणेश जी मूल मंत्र है. यह चमत्कारिक मंत्र आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करता है.
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश। ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति करों दूर क्लेश।।
यह गणेश जी का अति गुप्त मंत्र है. इसका जाप करने या सुनने मात्र से ही सारे/ सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. भौतिक लाभ पाने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए.
"गं"
यह गणेश जी का एकाक्षर मंत्र है. यह चमत्कारिक महा मंत्र ब्रह्मा जी ने व्यास जी को दिया था. गणेश जी का यह महा मंत्र अति शीघ्र फल देता है. किसी मुकदमा, कानूनी मामले, लड़ाई झगड़े, इत्यादि जैसी समस्याओं से यह महा मंत्र छुटकारा दिलाता है.
ॐ हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा
यह उच्छिष्ट गणपति मंत्र है. किसी को आकर्षित(सम्मोहित ) करना हो तो यह मंत्र कारगर (उपयोगी ) साबित होता है. इस मंत्र के जाप से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती है और घर पर अन्न की कमी कभी भी नहीं होती.
और एक अद्भुत और प्यारा मन्त्र . गणपति बाप्पा मोरया .


Comments
Post a Comment