नर्मदा चालीसा - जय जय नर्मदा भवानी (Narmada Chalisa, Jai Jai Jai Narmada Bhawani)

 

नर्मदा चालीसा - जय जय नर्मदा भवानी (Narmada Chalisa, Jai Jai Jai Narmada Bhawani)


नर्मदा चालीसा - जय जय नर्मदा भवानी (Narmada Chalisa, Jai Jai Jai Narmada Bhawani)




श्री नर्मदा चालीसा:
॥ दोहा॥
देवि पूजित, नर्मदा,
महिमा बड़ी अपार ।
चालीसा वर्णन करत,
कवि अरु भक्त उदार॥
इनकी सेवा से सदा,
मिटते पाप महान ।
तट पर कर जप दान नर,
पाते हैं नित ज्ञान ॥


॥ चौपाई ॥
जय-जय-जय नर्मदा भवानी,
तुम्हरी महिमा सब जग जानी ।


अमरकण्ठ से निकली माता,
सर्व सिद्धि नव निधि की दाता ।


कन्या रूप सकल गुण खानी,
जब प्रकटीं नर्मदा भवानी ।


सप्तमी सुर्य मकर रविवारा,
अश्वनि माघ मास अवतारा ॥4


वाहन मकर आपको साजैं,
कमल पुष्प पर आप विराजैं ।


ब्रह्मा हरि हर तुमको ध्यावैं,
तब ही मनवांछित फल पावैं ।


दर्शन करत पाप कटि जाते,
कोटि भक्त गण नित्य नहाते ।


जो नर तुमको नित ही ध्यावै,
वह नर रुद्र लोक को जावैं ॥8


मगरमच्छा तुम में सुख पावैं,
अंतिम समय परमपद पावैं ।


मस्तक मुकुट सदा ही साजैं,
पांव पैंजनी नित ही राजैं ।


कल-कल ध्वनि करती हो माता,
पाप ताप हरती हो माता ।


पूरब से पश्चिम की ओरा,
बहतीं माता नाचत मोरा ॥12


शौनक ऋषि तुम्हरौ गुण गावैं,
सूत आदि तुम्हरौं यश गावैं ।


शिव गणेश भी तेरे गुण गवैं,
सकल देव गण तुमको ध्यावैं ।


कोटि तीर्थ नर्मदा किनारे,
ये सब कहलाते दु:ख हारे ।


मनोकमना पूरण करती,
सर्व दु:ख माँ नित ही हरतीं ॥16


कनखल में गंगा की महिमा,
कुरुक्षेत्र में सरस्वती महिमा ।


पर नर्मदा ग्राम जंगल में,
नित रहती माता मंगल में ।


एक बार कर के स्नाना,
तरत पिढ़ी है नर नारा ।


मेकल कन्या तुम ही रेवा,
तुम्हरी भजन करें नित देवा ॥20


जटा शंकरी नाम तुम्हारा,
तुमने कोटि जनों को है तारा ।


समोद्भवा नर्मदा तुम हो,
पाप मोचनी रेवा तुम हो ।


तुम्हरी महिमा कहि नहीं जाई,
करत न बनती मातु बड़ाई ।


जल प्रताप तुममें अति माता,
जो रमणीय तथा सुख दाता ॥24


चाल सर्पिणी सम है तुम्हारी,
महिमा अति अपार है तुम्हारी ।


तुम में पड़ी अस्थि भी भारी,
छुवत पाषाण होत वर वारि ।


यमुना मे जो मनुज नहाता,
सात दिनों में वह फल पाता ।


सरस्वती तीन दीनों में देती,
गंगा तुरत बाद हीं देती ॥28


पर रेवा का दर्शन करके
मानव फल पाता मन भर के ।


तुम्हरी महिमा है अति भारी,
जिसको गाते हैं नर-नारी ।


जो नर तुम में नित्य नहाता,
रुद्र लोक मे पूजा जाता ।


जड़ी बूटियां तट पर राजें,
मोहक दृश्य सदा हीं साजें ॥32


वायु सुगंधित चलती तीरा,
जो हरती नर तन की पीरा ।


घाट-घाट की महिमा भारी,
कवि भी गा नहिं सकते सारी ।


नहिं जानूँ मैं तुम्हरी पूजा,
और सहारा नहीं मम दूजा ।


हो प्रसन्न ऊपर मम माता,
तुम ही मातु मोक्ष की दाता ॥35


जो मानव यह नित है पढ़ता,
उसका मान सदा ही बढ़ता ।


जो शत बार इसे है गाता,
वह विद्या धन दौलत पाता ।


अगणित बार पढ़ै जो कोई,
पूरण मनोकामना होई ।


सबके उर में बसत नर्मदा,
यहां वहां सर्वत्र नर्मदा ॥40


॥ दोहा ॥
भक्ति भाव उर आनि के,
जो करता है जाप ।
माता जी की कृपा से,
दूर होत संताप॥
॥ इति श्री नर्मदा चालीसा ॥


----------------------------------------------------------------------------
Narmada Chalisa, Jai Jai Jai Narmada Bhawani in English

Devi Poojit, Narmada, Mahima Badi Apaar । Chalisa Varnan Karat, Kavi Aru Bhakt Udaar ॥


--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------



यह भी जानें
  • नर्मदा अष्टकम
  • नर्मदाजी आरती
  • माँ रेवा: थारो पानी निर्मल
  • गंगा गोदावरी उद्‍गम
  • माता के भजन
  • नवरात्रि
  • शुक्रवार संतोषी माता व्रत कथा
  • प्रेरक कहानी: बिना श्रद्धा और विश्वास के, गंगा स्नान
  • आरती: ॐ जय जगदीश हरे
  • दिल्ली मे माता के प्रसिद्ध मंदिर
  • नर्मदेश्वर शिवलिंग बने की पौराणिक कथा
  • नर्मदा चालीसा
  • नर्मदा परिक्रमा यात्रा











Comments